Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानिए क्या कहते हैं नियम
Duleep Trophy 2026:
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल चेन्नई में खेला जा रहा है। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाकर मुकाबले में मजबूत स्थिति हासिल कर ली है। कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया।
इस बीच कई क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सवाल है कि अगर फाइनल मैच ड्रॉ हो जाता है तो ट्रॉफी किसे मिलेगी। दरअसल, दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में इसके लिए विशेष नियम बनाए गए हैं।
नियमों के अनुसार यदि फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है। दोनों टीमों को संयुक्त चैंपियन नहीं माना जाता।
ऐसे में ईस्ट जोन के 708 रन बेहद अहम हो गए हैं। यदि साउथ जोन पहली पारी में इस स्कोर से आगे नहीं निकल पाती और मैच ड्रॉ रहता है, तो ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी 2026 की चैंपियन बन जाएगी। फिलहाल पहली पारी की बढ़त के कारण ईस्ट जोन खिताब जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।
written by Siddhi srivastava



