Mumbai Ganeshotsav 2026: लाउडस्पीकर की आवाज पर सख्ती, जानिए नए नियम
Mumbai Ganeshotsav 2026:
मुंबई में गणेशोत्सव 2026 को लेकर नए नियम जारी किए गए हैं। बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति ने मंडलों से ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन करने की अपील की है।
नियमों के अनुसार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ध्वनि स्तर 55 डेसिबल और रात 10 बजे के बाद 45 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, विसर्जन के प्रमुख दिनों में रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर चलाने की अनुमति रहेगी, लेकिन तय सीमा का पालन जरूरी होगा।
समिति ने डीजे की जगह ढोल-ताशे और पारंपरिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की सलाह दी है। वहीं FDA ने महाप्रसाद तैयार करने वाले सप्लायर्स के लिए वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस अनिवार्य किया है।
इसके अलावा, छह फीट तक की PoP गणेश मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में होगा, जबकि इससे ऊंची मूर्तियों को प्राकृतिक जलस्रोतों में विसर्जित किया जा सकेगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
written by Siddhi Srivastava



