Politics: कर्णप्रयाग सीट पर किसका होगा कब्जा? BJP की बादशाहत या कांग्रेस की वापसी की उम्मीद
Politics: पिछले पांच चुनावों में चार बार जीत दर्ज कर चुकी बीजेपी के सामने इस बार भी किला बचाने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस मजबूत वापसी की उम्मीद के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
Politics: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ चमोली जिले की कर्णप्रयाग सीट एक बार फिर चर्चा में आ गई है। राज्य गठन के बाद हुए चुनावों का रिकॉर्ड देखें तो यह सीट बीजेपी के लिए काफी अनुकूल रही है। पांच चुनावों में से चार बार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को केवल एक बार सफलता मिली।



