Pratapgarh News-पं. भगवानदीन दुबे ने सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में उच्च आदर्श की दी प्रेरणा-एमएलसी उमेश
Pratapgarh News: Pt. Bhagwandin Dubey inspired high ideals in the social and educational spheres – MLC Umesh.
Pratapgarh News-पहाड़पुर स्थित भगवानदीन दुबे इण्टरमीडिएट कालेज में गुरूवार को संस्थापक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक स्व. पं. भगवानदीन दुबे की 128वीं जयन्ती पर हुए कार्यक्रम में पुराछात्रों को सम्मानित भी किया गया। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने बतौर मुख्यअतिथि प्रबंधक नवीन कुमार दुबे के साथ पं. भगवानदीन दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं आयोजन समिति द्वारा केक काटकर जयन्ती समारोह को खुशनुमा बनाया गया। विद्यालय की छात्रा अस्मिता, वंशिका, खुशी, तनु, व एहसास ने सरस्वती वंदना तथा अनन्या, सिद्धि, रीना, सुनैना, मंदाकिनी द्वारा मनमोहक स्वागत गान की प्रस्तुति दी गयी। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि पं. भगवानदीन दुबे ने तत्कालीन समय स्वसंसाधनों से विद्यालय तथा डाक भवन व वृहद् सड़क परियोजना का निर्माण कराकर सामाजिक सेवा का उच्च आदर्श स्थापित किया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में चरित्रवान तथा संस्कारपरक पीढ़ी का निर्माण करे। शिक्षक विधायक ने साथी शिक्षकों को राष्ट्र की प्रतिष्ठा का सबसे मजबूत आधार स्तम्भ बताते हुये शैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान की सराहना की। प्रधानाचार्य अखिलेश पाण्डेय ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रबंधक नवीन कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रबंधक नवीन कुमार दुबे ने विद्यालय के पुराछात्र पूर्व आईएएस रमेशचन्द्र मिश्र, अवध बार के पूर्व महासचिव रामसेवक त्रिपाठी, सेवानिवृत्त जिला जज परमानंद शुक्ल, मा.शि.सं. के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शुक्ल, पूर्व चिकित्सानिदेशक डा. पुरूषोत्तम शुक्ल, बीएचयू के सेवानिवृत्त प्रो. डा. दिनेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, विश्राम मिश्र, डा. ज्ञानेन्द्र नाथ त्रिपाठी, राजकिशोर शुक्ल, आचार्य शिवकृपाल शुक्ल आदि को अंगवस्त्रम तथा मां सरस्वती का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रबंधक एवं शिक्षकांे ने एमएलसी उमेश द्विवेदी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेश तिवारी एवं अशोक कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। जयन्ती समारोह में छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिवेश से जुड़े नृत्य, शिवतांडव, सोहर, देशभक्ति के सामूहिक गान, गुरू वंदना की भी मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं अतिथियों द्वारा विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में श्रेष्ठ मेधावियों को पं. रामअभिलाष शुक्ल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। संयोजन नरेन्द्र तिवारी एवं ज्ञानप्रकाश उपाध्याय तथा ब्रम्हदत्त द्विवेदी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, बृजेश द्विवेदी, शिवप्रताप पाण्डेय, रमापति दुबे, अशोक कुमार पाण्डेय, गुरूवचन सिंह, राजाराम दुबे, रामअवध त्रिपाठी, कृष्णानंद त्रिपाठी, विजय यादव, सुक्खू सरोज आदि रहे।
Read Also-Technology News-iPhone बंद हो जाए तब भी मिल सकता है फोन, ऐसे करें तलाश



