Pratapgarh News-संगठन की मजबूती और जनसेवा को बनाएं प्राथमिकता: अवधेश चंद्र
Pratapgarh News – Make strengthening the organization and public service a priority: Avadhesh Chandra.
Pratapgarh News-भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के जिले में प्रथम आगमन पर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रभारी का प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य,पूर्व प्रमुख पूर्णांशु ओझा,अशोक मिश्रा, ठाकुर कुन्दन सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व प्रत्याशी बाबागंज पवन गौतम, राजेश मिश्र , अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह, रामजी मिश्रा, आनंद मिश्रा, साधु दुबे राघवेन्द्र शुक्ल मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सदर की सीमा पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रत्याशी सदर डा आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला प्रभारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



