Pratapgarh News-बेल्हा के लाल को राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन मथुरा में, शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” को राष्ट्रीय “हिन्दी भक्त सम्मान” 2026

Pratapgarh News: Shiv Shankar Tiwari "Sohgaura"—a son of Belha—honored with the national "Hindi Bhakt Samman" 2026 at the National Hindi Conference in Mathura.

Pratapgarh News:प्रतापगढ़ की माटी के लाल शिव शंकर तिवारी सोहगौरा को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा (संबद्ध: लोक संचेतना फाउंडेशन) के तत्वावधान में मथुरा में रविवार 27 सितंबर 2026 राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ सड़वा चंडिका क्षेत्र के कल्यानपुर मौरहा-किठावर बाजार निवासी शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” को हिन्दी प्रचार, प्रसार व राष्ट्रभाषा अभियान में आपके सेवा भाव व समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय “हिन्दी भक्त सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 27 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे मंदिर श्री जी द्वारकाधीश प्रभु श्री जी बाबा आश्रम, भूतेश्वर मथुरा उत्तर प्रदेश में शुरू होगा। संस्था के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि यह सम्मेलन मथुरा में हिंदी साहित्य का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा।

प्रमुख अतिथि और दिग्गज साहित्यकार करेंगे शिरकत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के सिविल सेवा गुरु डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी होंगे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर करेंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मध्य प्रदेश से विनोद कुमार मिश्र (दतिया) एवं अनिल मिश्र (कटनी) उपस्थित रहेंगे। इस समागम में देश के विभिन्न राज्यों से कवि, साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी और हिंदी प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं।

एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का होगा विमोचन आयोजन के दौरान साहित्य जगत की कई प्रमुख कृतियों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:- सौदागर सिंह ‘दिलवर’ की कृति ‘दर्द-ए-हयात’ (गज़ल संग्रह), डॉ. राम निवास तिवारी ‘इंडिया’ की पुस्तक ‘नूर-ए-इश्क: मोहब्बत का एहसास’ (गज़ल संग्रह), सोनिया नायडू (भिलाई, छत्तीसगढ़) की कृति ‘प्रीत’, रामवल्लभ गुप्त ‘इंदौरी’ की पुस्तक ‘महक कस्तूरी’ इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक अन्य साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन भी संपन्न होगा।
हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में अहम कदम, आयोजन को भव्य व दिव्य रूप देने में राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’ (दिल्ली), राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लाल सिंह किरार (अम्बाह, मुरैना), राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सोमनाथ शुक्ल (प्रयागराज), राष्ट्रीय संचालिका मेघा अग्रवाल (नागपुर), प्रेरणा स्मारिका की संपादक सीमा शर्मा (मेरठ) और प्रबंध संपादक सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ (जबलपुर) निरंतर जुटे हुए हैं। आयोजकों का मानना है कि यह राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Read Also-hanuman ansh box office collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा, 300 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘द वन’ और ‘एवेंजर्स एंडगेम’ भी दौड़ में

Related Articles

Back to top button