Pratapgarh News: सिविल जज सुनील गुप्ता ने बच्चों को बताया गुड टच-बैड टच का अंतर, पॉक्सो एक्ट पर किया जागरूक

Pratapgarh News: Civil Judge Sunil Gupta explained the difference between 'good touch' and 'bad touch' to children and raised awareness about the POCSO Act.

Pratapgarh News:उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज महादेव नगर आसपुर देवसरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय पट्टी सुनील गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। माननीय न्यायाधिकारी ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, यौन शोषण के अंतर्गत आने वाले अपराधों के बारे में बताया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, निःशुल्क विधिक सहायता तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कठोर दण्ड के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि बच्चों के साथ गलत व्यवहार करता है तो उसकी सूचना तुरंत माता-पिता, शिक्षक, पुलिस या 1098 पर दें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ता इन्द्र प्रसाद तिवारी तथा पीएलवी एवं प्रभारी लीगल एड क्लीनिक आसपुर देवसरा मुनीन्द्र प्रताप भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगेन्द्र चौरसिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया। इस दौरान मोहन लाल गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता सहित समस्त शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Read Also-Pratapgarh News: बेल्हा में वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह ने भी प्रतीक चिन्ह देकर किया

Related Articles

Back to top button