Lucknow News: लोहिया संस्थान के ब्लड सेंटर को प्रदेश में तृतीय पुरस्कार
Lucknow News: Lohia Institute's Blood Center gets third prize in the state
Lucknow News:डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड सेंटर ने रक्तदान एवं रक्त संचरण सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर तृतीय पुरस्कार हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर राज्य रक्त संचरण परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित सम्मान एवं शपथ-ग्रहण समारोह में संस्थान के ब्लड सेंटर को यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के ब्लड सेंटरों को शामिल करते हुए किए गए मूल्यांकन में एआईआईएमएस, एएमयू और बीएचयू समेत कई प्रमुख चिकित्सा संस्थान शामिल रहे। इस प्रतिस्पर्धा में लोहिया संस्थान के ब्लड सेंटर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
यह उपलब्धि ब्लड सेंटर की पूरी टीम की निरंतर मेहनत, समर्पण और सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम है। ब्लड सेंटर की ओर से नियमित रूप से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
निदेशक ने टीम को दी बधाई
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सीएम सिंह ने इस उपलब्धि पर ब्लड सेंटर के विभागाध्यक्ष प्रो. सुब्रत चंद्र और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदाताओं के योगदान की भी सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस जनसेवा से जुड़ना चाहिए।
Read Also-Bollywood News: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी



