Constable Recruitment News-सिपाही भर्ती में दौड़ लगाने वाले दो अभ्यर्थियों की मौत

Constable Recruitment News: Two candidates die after running during the constable recruitment drive.

Constable Recruitment News-उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की भर्ती के दौरान दौड़ लगाते समय दो अभ्यथियों की तबियत बिगड़ गई । मंगलवार को दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गर्ड।

डीसीपी मुख्यालय बलवंत सिंह ने बताया कि रविवार को दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी मथुरा निवासी अतुल की तबियत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में अतुल को जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई।

उन्होने बताया कि मंगलवार को दौड़ लगाते समय

अभ्यर्थी शामली निवासी विवेक की तबियत बिगड़ गर्ड, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान विवेक की भी मौत हो गई। दोनों अभ्यर्थियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Read Also-Chandigarh News-चंडीगढ़ में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पंजाब सीएम के ओएसडी से जुड़े मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी

Related Articles

Back to top button