Lucknow News: 27 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, 11 अक्टूबर को हजरतगंज में धरने का ऐलान

Lucknow News: No arrest even after 27 days; sit-in protest announced in Hazratganj for October 11.

Lucknow News:लखनऊ में अब आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र से जुड़े दिव्या गोस्वामी मामले को लेकर सियासत और पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
मुकदमा दर्ज हुए 27 दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने लगाया है। संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी का कहना है कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कराने में भी काफी समय लगा और अब मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई है।
संगठन ने मलपुरा थाना पुलिस और विवेचना अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच आगरा क्राइम ब्रांच से कराने और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
गौरव गोस्वामी ने ऐलान किया है कि अगर 10 अक्टूबर तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 11 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Read Also-Stock Market: शेयर बाजार में आया तूफानी उछाल, एक दिन में निवेशकों ने कमाए ₹3.61 लाख करोड़

Related Articles

Back to top button