adevertisment Adevertiisment banner

Entertainment News-आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई

Entertainment News – Amrapali Dubey speaks about Nirahua's girlfriends and clarifies marriage rumors.

Entertainment News-भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपने सह-अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। शो में माही विज ने जब उनसे पूछा कि क्या निरहुआ की पहले गर्लफ्रेंड्स थीं, तो आम्रपाली ने जवाब दिया, “गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही निरहुआ शादीशुदा थे।

आम्रपाली और निरहुआ ने 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी लोकप्रिय हुई और उनके अफेयर की चर्चाएं भी सामने आने लगीं। हालांकि, आम्रपाली हमेशा इन खबरों को खारिज करते हुए दोनों को अच्छा दोस्त बताती रही हैं।

जून 2025 में एक शो ‘द एड शो’ में आम्रपाली ने अपनी और निरहुआ की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रशंसकों से ऐसी चर्चाएं बंद करने की अपील करते हुए कहा था कि निरहुआ शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और वह चाहती हैं कि उनका रिश्ता आगे भी इसी तरह बना रहे।

Read Also-UP News- ग्राम सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम : ब्रजेश पाठक

Related Articles

Back to top button