adevertisment Adevertiisment banner

Bollywood News Today – ‘फर्जी 2’ में सनी के किरदार में लौटे शाहिद कपूर

Bollywood News Today – Shahid Kapoor returns as Sunny in 'Farzi 2'

Bollywood News Today –अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। शाहिद ने बताया कि सीजन 2 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार सनी के लुक की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।

अभिनेता ने कहा कि अपने सह-कलाकारों के साथ काम करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि सभी के भीतर एक कलाकार के तौर पर खुद को साबित करने का समान जुनून है।

राज और डीके के निर्देशन में बनी ‘फर्जी’ वर्ष 2023 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। क्राइम थ्रिलर और ब्लैक कॉमेडी के अनोखे मेल वाली इस सीरीज को दर्शकों ने पसंद किया था। इसकी कहानी और कलाकारों के अभिनय ने लोगों का ध्यान खींचा था। पहले सीजन की सफलता के बाद से ही दर्शक इसके अगले भाग का इंतजार कर रहे हैं।

दूसरे सीजन में कहानी पहले से ज्यादा दिलचस्प मोड़ लेने की उम्मीद है। शूटिंग लगभग पूरी होने के बाद अब दर्शकों की नजर इसकी रिलीज पर टिकी है। हालांकि, सीजन 2 की स्ट्रीमिंग की आधिकारिक तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में शाहिद कपूर के प्रशंसकों को सीरीज की रिलीज से जुड़ी अगली घोषणा का इंतजार रहेगा।

Read Also-Breaking News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तैयारी, जानें तारीखें

Related Articles

Back to top button