adevertisment Adevertiisment banner

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर रोक, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने नहीं दी परमिशन

Diljit Dosanjh: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होने वाले शो को दिल्ली पुलिस ने खारिज किया, त्योहारी सीजन और सुरक्षा इनपुट का हवाला।

Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के चाहने वालों के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली में आगामी 30 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में आयोजित होने वाले उनके बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने इस मेगा इवेंट के लिए सुरक्षा परमिशन देने से साफ इनकार कर दिया है।

सुरक्षा इनपुट और त्योहारों की व्यस्तता का दिया हवाला टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘बुकमाईशो’ (BookMyShow) को भेजे गए अपने एक आधिकारिक पत्र में पुलिस उपायुक्त (DCP) कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत के ‘आरा इंडिया टूर’ (Aura India Tour) के लिए मिली अनुमति की अर्जी की उच्च स्तर पर समीक्षा की गई थी।

सुरक्षा एजेंसियों से मिले हालिया खतरों के इनपुट (Threat Inputs) और इसके साथ ही वर्तमान में चल रहे त्योहारी सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की भारी जिम्मेदारियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस बड़े संगीत कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देने से असमर्थता जताई है। गौरतलब है कि इस कॉन्सर्ट की तारीख पहले 1 नवंबर तय की गई थी, जिसे बाद में बदलकर 30 अक्टूबर कर दिया गया था।

अन्य शहरों में होने वाले शोज का शेड्यूल दिल्ली में शो रद्द या टलने के बाद अब फैंस की नजरें देश के दूसरे हिस्सों में होने वाले कार्यक्रमों पर टिक गई हैं। दिलजीत दोसांझ के इस देशव्यापी टूर के तहत तय अन्य शहरों का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • इंदौर: 15 नवंबर 2026

  • अहमदाबाद: 21 नवंबर 2026 (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

  • मुंबई: 27 नवंबर 2026

  • बेंगलुरु: 29 नवंबर 2026

  • लखनऊ: 5 दिसंबर 2026

फिलहाल, दिल्ली पुलिस के इस सख्त फैसले के बाद अब आयोजकों और दिलजीत दोसांझ की मैनेजमेंट टीम की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है कि क्या इस शो को किसी अन्य तारीख पर दोबारा रीशेड्यूल किया जाएगा या इसे पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button