Business News: टाटा स्टील का भारत में मुनाफा 20 फीसदी बढ़कर 5,055 करोड़
Business News: Tata Steel's profit in India rises 20% to ₹5,055 crore
Business News:टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में भारत कारोबार का कर पश्चात लाभ (पीएटी) सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी बढ़कर 5,055 करोड़ रुपये हो गया। भारत में कंपनी का राजस्व भी 23 फीसदी बढ़कर 42,653 करोड़ रुपये रहा।
तिमाही में भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन पिछली तिमाही के मुकाबले ०7 फीसदी बढ़कर 61.8 लाख टन हो गया। डिलीवरी में 16 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 59.8 लाख टन रही। टाटा स्टील की ओर से दी गई जानकारी के कंपनी के अनुसार मजबूत आपूर्ति शृंखला और ग्राहकों से बेहतर संपर्क ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदर्शन को मजबूती दी।



