adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, जानें वजह

गाज़ीपुर। सिविल बार संघ व सेन्ट्रल बार संघ की एक संयुक्त बैठक सिविल बार संघ भवन में की गई। प्रस्ताव पास कर अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।  कानपुर के अधिवक्ता संघ द्वारा पूरे प्रदेश में पत्र भेज कर सभी संघों के अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ने को एकजुट हो कर संघर्ष करने का अनुरोध किया था।

कानपुर के पत्र को संज्ञान को लेते हुए सिविल बार संघ और सेंट्रल बार संघ में एकजुट हो कर प्रस्ताव पास किया। पत्र में कहा गया है कि कानपुर के जिला जज के आचरण एवं व्यवहार तथा अधिवक्ताओं के प्रति अमर्यादित भाषा शैली एवं विधि विरुद्ध तरीके से न्यायिक सिद्धान्तो के विपरीत जानबूझ कर आदेश पारित किये जाने के कारण कानपुर के अधिवक्ता अत्यन्त ही क्षुब्ध एवं आक्रोशित है।

इसी खिलाफ चल रहे आन्दोलन के क्रम मे 4 अप्रैल  को संयुक्त आम सभा द्वारा प्रदेश के सभी अधिवक्ता संघो के अध्यक्ष एवं महामंत्रीगणों का एक प्रादेशिक सम्मेलन आगामी दिनांक 12 व 13 अप्रैल 2023 को कानपुर बार एसोसिएशन के प्रांगण में किये जाने का निर्णय लिया गया। जिसके कारण 12 व 13 अप्रैल को जिले में अधिवक्ताओ के न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।

सिविल बार संघ गाजीपुर और सेन्ट्रल बार संघ गाजीपुर संयुक्त रूप से आज पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए कानपुर के आन्दोलनरत अधिवक्ताओं का समर्थन किया। नगर पालिका चुनाव के चलते अवरुद्ध आवागमन को अधिवक्ता व वादकारियों के असुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन से अनुरोध है कि आवागमन अवरोध न हो इसका विशेष ध्यान दें। इस दौरान श्रीश कुमार राय, धीरेंद्र नाथ सिंह, राजेश राय, सुरेश सिंह, गंगेश्वर शरण श्रीवास्तव , चंद्रबली राय, वीरेंद्र पांडेय, रघुपति यादव, राजेंद्र विक्रम सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button