adevertisment Adevertiisment banner

Anuppur- ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया चक्का जाम

Anuppur- भालूमाडा थाना अंतर्गत ग्राम चोड़ी के भर्रा टोला में शनिवार की रात्रि तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय शिव प्रसाद विश्वकर्मा निवासी चोड़ी की मृत्युा हो गई। नाराज परिजनों ने इस घटना के पश्चात रविवार को सड़क पर शव रखकर चक्का जाम विरोध प्रदर्शन किया, जो सहायता मिलने के पश्चात शाम को समाप्त हुआ।

जानकारी अनुसार गांव में संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन को देखने के पश्चात लौट रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन क्रमांक सी जी 15 डी पी 7699 की चपेट में आ गया। जिसे घायल अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दुर्घटना में तीन युवतियां घायल हो गई, जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर कर दिया गया।

रविवार की सुबह नाराज परिजनों ने भालूमाडा जैतहरी मुख्य मार्ग पर सड़क पर शव रखकर चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिसके कारण लगभग 6 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा जिससे सड़क के दोनों और फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाले ट्रेलर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना के पश्चात थाना प्रभारी सहित एसडीओपी सुमित केरकेट्टा एवं तहसीलदार ईश्वर प्रधान ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत कराने का प्रयास करते किन्तुे परिजन आर्थिक सहायत की मोग करते रहें शाम 6 बजे प्रशासन की पहल ट्रांसपोर्ट कंपनी से 2 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता मिलने के पश्चात परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इसके पश्चात आवागमन प्रारंभ हो पाया।

Related Articles

Back to top button