adevertisment Adevertiisment banner

Asam- मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने की गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

Asam- असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज लोक सेवा भवन में एक बैठक आयोजित कर गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि गुवाहाटी के खानापाड़ा में आयोजित समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा यह जिम्मेदारी निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवगठित सम-जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाए। हालांकि, कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में यह कार्यक्रम केवल डिमोरिया सम-जिले में होगा।

मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता जारी करने और पुलिस प्रशासन को परेड व मार्चपास्ट जैसी तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने आवास और शहरी मामलों के विभाग को राज्यभर में सफाई अभियान चलाने का भी निर्देश दिया, जिसमें गांव बूढ़ा (ग्राम प्रधान), स्वैच्छिक संगठनों आदि की मदद ली जाएगी।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और अन्य जिला मुख्यालयों में ‘रोड पास्ट’ का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में विधायक तरंग गोगोई, मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके तिवारी, विशेष डीजीपी हरमीत सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. केके द्विवेदी, जीएडी के आयुक्त एवं सचिव एमएस मणिवन्नन और गुवाहाटी पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button