adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला प्रेमी युगल के शव, इलाके में सनसनी

पूराबाजार,अयोध्या। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ऐमी आलापुर गांव में गुरुवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां आम के पेड़ के सहारे प्रेमी युगल के शव संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदे से एक साथ लटके मिले हैं। इसे लेकर क्षेत्र में हडकंप मचा गया है। घटना आत्महत्या है या आनर कीलिंग अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। सीओ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।

थानाध्यक्ष अनुपम मिश्रा की ओर से दी गई प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने बगिया में आम के पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटकते देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक युवती की पहचान इसी गांव के मजरे ऐमी दूबान के बरसाती निषाद की पुत्री साकल दीपी और युवक की ऐमी अलापुर निवासी गुरुमिलन निषाद के बेटे जितेंद्र निषाद के रूप में हुई है। लोगों से पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि एक साल पहले युवती के परिवारजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर दिल्ली पुलिस युवक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी थी। युवक कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर घर आया था। पुलिस के अनुसार दोनों के परिवारीजनों से पूछताछ और हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों एक ही जाति के बताए गए हैं।

Related Articles

Back to top button