adevertisment Adevertiisment banner

ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाये: एनटीएसी

ढाका। बंगलादेश में कोविड राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (एनटीएसी) ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से प्रभावित देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। एनटीएसी ने नए वेरिएंट के मद्देनजर हवाई, भूमि और जलमार्ग सहित सभी प्रवेश द्वारों पर स्क्रीनिंग को दुरूस्त करने और सार्वजनिक समारोहों को सीमित करने की भी सिफारिश की है। समिति ने कहा है कि ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों के संस्थागत क्वारंटीन किया जाना चाहिए।

बंगलादेश ने दक्षिण अफ्रीका और कुछ देशों में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए अपने सभी बंदरगाहों को अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सभी उपाय कर रही है क्योंकि डब्ल्यूएचओ ने इसे चिंतित है। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने कहा कि सरकार ने सभी संबंधित संगठनों को अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए आपातकालीन उपाय करने का निर्देश दिए है।

कुल 10 अफ्रीकी देश यात्रा प्रतिबंधों के दायरे में आए

पहले सात देशों को लेकर ये पाबंदियां लगाई थी, जिनमें चार देश और जुड़ गए हैं। अब कुल 10 अफ्रीकी देश यात्रा प्रतिबंधों के दायरे में आ गए हैं। इनमें अंगोला, मालावी, मोजांबिक, जांबिया, बोत्सवाना, इस्वातिनी (पुराना नाम स्वाजीलैंड़), लेसेथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। अब तक कम से कम नौ देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस सूची में शामिल होने वाले नए देशों में आस्ट्रेलिया और डेनमार्क हैं, जहां ओमिक्रॉन के दो-दो मामले मिले हैं। अब तक इस नए वैरिएंट के मामले ब्रिटेन, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, बोत्सवाना, इजरायल और हांगकांग में पाए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button