adevertisment Adevertiisment banner

Bharti-Singh:भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दी खुशखबरी

Bharti-Singh:कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। यह कपल दूसरी बार माता-पिता बना है और इस खुशखबरी की पुष्टि उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए की। अपने दूसरे बेटे के जन्म के एक दिन बाद भारती और हर्ष ने एक क्यूट वीडियो शेयर कर फैंस को यह खास खबर दी, जिस पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

भारती और हर्ष ने इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट में लिखा, “लिंबाचिया परिवार में फिर से बेटा हुआ है।” वीडियो सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री रश्मि देसाई ने लिखा, “गोला और मम्मी-पापा को ढेर सारी बधाई,” वहीं अदा खान, प्रतीक सहजपाल समेत कई कलाकारों ने भी कपल को दूसरी बार माता-पिता बनने पर शुभेच्छाएं दीं।

गौरतलब है कि 41 साल की उम्र में भारती ने दूसरी बार मां बनने का सुख पाया है। 19 दिसंबर की सुबह उन्हें अपने शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के लिए जाना था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। बता दें कि भारती और हर्ष की मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी और शादी के बाद 2022 में दोनों ने अपने पहले बेटे गोला का स्वागत किया था।

Bharti-Singh:Vastu Tips: क्या आपके डोरमैट पर भी लिखा है ‘Welcome’? जानें कब बिगाड़ सकता है ये आपके घर की एनर्जी

Related Articles

Back to top button