adevertisment Adevertiisment banner

Bhopal- एम्स भोपाल के अनुभव और सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था होगी सशक्तः उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

Bhopal- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने एम्स भोपाल की उपलब्धियों तथा मध्यप्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान प्रणाली को सशक्त करने के लिए एम्स भोपाल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने एम्स भोपाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त करते हुए कहा कि एम्स भोपाल के अनुभव और सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था और सशक्त होगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से एम्स भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के 500 से अधिक डॉक्टर एवं नर्सिंग अधिकारियों को आपातकालीन चिकित्सा संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रो. सिंह ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल को एम्स भोपाल द्वारा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उठाए गए सुधारात्मक कदमों के बारे में विस्तार से बताया। प्रो. सिंह ने कहा कि एम्स भोपाल आपातकालीन चिकित्सा में लगातार उन्नत तकनीकी को सम्मिलित कर रहा है जिससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

एम्स भोपाल सर्वश्रेष्ठ उभरते कॉलेजों की सूची में दूसरे स्थान पर

Bhopal- also read-Tishaa passes away: पूर्व अभिनेता, फिल्म निर्माता कृष्ण कुमार की 21 वर्षीय बेटी तिशा का निधन
प्रो. सिंह ने बताया कि एम्स भोपाल ने सर्वश्रेष्ठ उभरते कॉलेजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। वर्ष 2000 में और उसके बाद स्थापित उच्चतम स्कोरिंग कॉलेजों में एम्स भोपाल को तीसरा स्थान प्राप्त है। मेडिकल कॉलेज की श्रेणी में एम्स भोपाल 2023 में 20वें स्थान से 2024 में 16वें स्थान पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button