adevertisment Adevertiisment banner

Bhopal- 10वीं और12वीं बोर्ड परीक्षा का डेट बदला, माध्यमिक शिक्षा मंडल का नया शेड्यूल देखें

Bhopal-   माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया है अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा नए टाइम टेबल के अनुसार आयोजित की जाएगी. हालांकि इसको लेकर लंबे समय से छात्रों के परिजन मांग कर रहे थे उनका कहना था कि परीक्षा के दौरान होली का त्योहार भी है ऐसे में बच्चे होली खेलेंगे या पढ़ाई करेंगे यही कारण है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है।

21 मार्च को होगी 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा
पूर्व में जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा 19 मार्च को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है नए समयानुसार 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा 21 मार्च 2025 को आयोजित होगी इसी तरह 12वीं कक्षा के भी 19 मार्च को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब 19 मार्च को होने वाली परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जाएगी बता दें कि पहले 12वीं कक्षा के शारीरिक शिक्षा और नेशनल स्क्लि क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क के सभी विषयों की परीक्षा 19 मार्च 2025 को आयोजित की जानी थी अब इसमें बदलाव किया गया है।

Bhopal- Bhopal- सृजन अभियान सामुदायिक पुलिस योजना में योगदान देने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

इसलिए परीक्षा की तिथियों में किया गया बदलाव
इस बार 13 मार्च 2025 को होलिका दहन होगा इसके बाद 14 मार्च को होली खेली जाएगी जबकि 19 मार्च को रंगपंचमी है। बता दें कि मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रंगपंचमी का त्योहार भी होली की तरह ही मनाते हैं ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में स्थानीय अवकाश भी रहता है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल 19 मार्च को यानि रंगपंचमी के दिन भी 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा था ऐसे में यदि विद्यार्थी होली खेलते, तो वो परीक्षा से वंचित रह जाते।

परीक्षा से 6 महीने पहले घोषित किया टाइम टेबल
बता दें कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी और 10वीं कक्षा की 27 फरवरी 2024 से शुरू होगी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसका 6 महीने पहले ही टाइम टेबल घोषित कर दिया है, लेकिन बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल बनाते समय अधिकारियों ने त्योहारों का ख्याल नहीं रखा इसीलिए माध्यमिक शिक्षा मंडल को परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button