adevertisment Adevertiisment banner

BJP में इस्तीफों का दौर जारी, विधायक मुकेश वर्मा ने छोड़ी पार्टी

भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. शिकोहाबाद फिरोजाबाद से विधायक हैं. मुकेश वर्मा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से इस्तीफा पत्र शेयर क इस्तीफे की घोषणा की है.

लखनऊ: भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. शिकोहाबाद फिरोजाबाद से विधायक हैं. मुकेश वर्मा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से इस्तीफा पत्र शेयर क इस्तीफे की घोषणा की है. यूपी में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही बीजेपी में इस्तीफों का दौर जारी हो गया है. मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान समेत 5 विधायकों के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी है.

फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद सीट से बीजेपी विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. 11 जनवरी को लिखा गया इस्तीफा पत्र आज मुकेश वर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर करते हुए कहा है कि ‘भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई व दलित, पिछड़ों किसानों व बेरोजगारों की उपेक्षा की गई. इस कारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. साथ ही विधायक मुकेश वर्मा ने अपना समर्थन स्वामी प्रसाद मौर्य को दिया है.

दरअसल, मुकेश वर्मा जिस सीट से बीजेपी विधायक है. उस सीट से कभी मुलायम सिंह यादव भी चुनाव लड़कर विधानसभा में पहुंचे थे. माना जा रहा है कि मुकेश वर्मा समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं और 14 जनवरी को सपा ज्वाइन कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button