adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : जान्हवी कपूर ने पूरी की फिल्म ‘मिली’ की शूटिंग, शेयर की ये तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मिली’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म ‘मिली’ को जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। जान्हवी ने पहली बार अपने पिता के साथ काम किया है। जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘मिली’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी जान्हवी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कई यादगार बीटीएस फोटोज शेयर कर दी है।

जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म की शूटिंग से ली हुई BTS फोटोज शेयर की हैं। इनमें से पहली फोटो में जान्हवी कपूर बैकग्राउंड की तरफ दिख रही हैं और उनके सामने क्लैप रखा है जिस पर मिली लिखा हुआ है। अन्य तस्वीरें फिल्म के सेट से हैं। तो वहीं एक अन्य तस्वीर में जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ बैठी हैं। बोनी वहां मौजूद सबी लोगों को कुछ समझा रहे हैं तो वहीं जान्हवी कपूर अपने पिता को बड़ी गौर से सुन रही हैं।

फोटोज को शेयर कर जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, “इट्स ए रैप-! मिली। पापा के साथ मेरी पहली फिल्म, जिनके बारे में मैंने केवल एक निर्माता के रूप में अपने पूरे जीवन में कहानियां सुनी हैं। लेकिन, आपके साथ काम करने के बाद, यह कहना कितना अच्छा लग रहा है कि मैं अंत में जानती हूं कि हर किसी का क्या मतलब होता है, जब वे कहते हैं कि आप अपनी हर फिल्म के लिए अपना दिल और आत्मा देते हैं।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘मिली’ में जान्हवी के अलावा मनोज पाहवा और सनी कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वर्ष 2019 में रिलीज मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ की हिंदी रीमेक है।

Related Articles

Back to top button