Bollywood News-राशा थडानी और वीर हिरानी की जोड़ी का ‘लगन लागी रे’ में दिखेगा नया रोमांस

Bollywood News-बॉलीवुड में एक और स्टार किड डेब्यू की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अब एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म ‘लगन लागी रे’ में देखने को मिलेगी, जिसे एक फ्रेश रोमांटिक कहानी के रूप में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए काफी समय से लीड एक्ट्रेस की तलाश चल रही थी, जो अब जाकर राशा थडानी पर खत्म हुई है। निर्माता जय शेवक्रमणि इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और उनका मानना है कि वीर और राशा की नई जोड़ी दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करेगी। यह फिल्म युवाओं पर आधारित एक रोमांटिक कहानी होगी, जिसमें दोनों कलाकार इश्क लड़ाते नजर आएंगे।

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सोनाली रतन देशमुख संभाल रही हैं, जिन्होंने पहले ‘जन्नत’, ‘तुम मिले’ और ‘शिद्दत’ जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की योजना है और इसे एक बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो वीर हिरानी इससे पहले प्रीतम पेड्रो के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करेंगे, जिसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। वहीं राशा थडानी ने आजाद से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब ‘लगन लागी रे’ के जरिए दोनों स्टार किड्स बड़े पर्दे पर अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

Read Also-Uttar Pradesh/Uttrakhand News: उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला! 14 साल की लड़की बनी मां, नाबालिग पति पर POCSO केस दर्ज

Related Articles

Back to top button