adevertisment Adevertiisment banner

अतीक के बाद गुड्डू मुस्लिम की बारी, घर पर चलेगा बुलडोजर

प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या के बाद उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम का नाम चर्चा का केंद्र बना हुआ है। उमेश पाल की हत्या के बाद फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम की पुलिस तलाश कर रही है। इसी बीच प्रयागराज प्राधिकरण की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, प्रयागराज प्राधिकरण ने गुड्डू के घर पर एक नोटिस चस्पा किया है। जिसके बाद गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चल सकता है।

नोटिस में गुड्डू मुस्लिम को सरेंडर करने के लिए 18 अप्रैल तक का समय दिया गया है। नोटिस के अनुसार 18 अप्रैल तक सरेंडर नहीं हुआ तो प्राधिकरण घर गिरा देगा। गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम है। इसी बीच गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन पुलिस को मिलने का दावा किया गया था। उसकी अंतिम लोकेशन कर्नाटक में बतायी गयी। जिसके बाद एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने के लिए नासिक से कर्नाटक गई थी। एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार के लिए इलाके की घेराबंदी भी करनी शुरू कर दी थी।

Related Articles

Back to top button