adevertisment Adevertiisment banner

Chandauli News-सेमुसी एग्रो फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी बजहां की वार्षिक आम बैठक संपन्न

Chandauli News-बजहां गांव स्थित अमृत सरोवर पर सेमुसी एग्रो फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कंपनी के करीब 250 शेयरधारकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रापए तारकेश्वर सिंह ने किया।

इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर चंदौली सुनील कुमार, डीडीएम नाबार्ड विजेंद्र कुमार, एरिया मैनेजर राष्ट्रीय बीज निगम डॉ. योगेंद्र यादव, कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली से डॉ. ए.के. सिंह, जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र देव दुबे, उद्यान विभाग के एस.पी. सिंह तथा जिला सहकारी बैंक मैनेजर विकास राज सहित कंपनी के निदेशक मंडल मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डॉ. योगेंद्र यादव ने किसानों को उन्नत बीज के लाभ और उनकी उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। डीडीएम नाबार्ड विजेंद्र कुमार ने किसान संगठन से जुड़ने के फायदों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की शक्ति पर बल दिया।

लीड बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने बैंकों द्वारा किसानों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के महत्व पर चर्चा की। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. ए.के. सिंह ने किसानों को खेती में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के समापन पर सीबीबीओ सीईटीडी अमेठी के जिला समन्वयक अमित उपाध्याय, सेमुसी एग्रो के डायरेक्टर शेषमणि सिंह, सीईओ अखिलेश सिंह और अकाउंटेंट गौरव चौबे ने सभी अतिथियों व शेयरधारकों का आभार व्यक्त किया।

सभी अधिकारियों ने कंपनी के कार्यों की सराहना की, विशेषकर सीमांत और महिला किसानों को संगठन से जोड़ने के प्रयासों की प्रशंसा की।

Chandauli News-Read Also-Mau news: संपूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायतों में 2 का हुआ निस्तारण, उप जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

चंदौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button