Chandauli News-चंदौली में जॉब मेले का आयोजन, 123 युवाओं का इंटरव्यू; 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Chandauli News – Job fair organized in Chandauli; 123 youths interviewed, 97 candidates selected.

Chandauli News-हिनौता जगदीशसराय स्थित हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज में सोमवार को आयोजित जॉब मेले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिला। महाराष्ट्र के औरंगाबाद की धूत इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

कंपनी के एचआर हेड अभिनव यादव ने जॉब मेले में कुल 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 97 युवाओं का चयन किया गया।

ऑफर लेटर मिलते ही खिले युवाओं के चेहरे

चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने कंपनी की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए। हाथ में नियुक्ति का ऑफर लेटर आते ही चयनित युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी युवा कंपनी में पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लगन, मेहनत और कार्यकुशलता ही भविष्य में सफलता और तरक्की का आधार बनेगी।

रोजगार के अवसर मिलने से युवाओं में उत्साह

जॉब मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने से संस्थान में उत्साह का माहौल रहा। चयनित युवाओं ने रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान प्रबंधन का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सत्येन्द्र मिश्र, अनुदेशक मुंशी राम, चंद्रजीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Read Also-Unnao News-उन्नाव में भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने भाई की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button