adevertisment Adevertiisment banner

Chandauli- कार्य में लापरवाही बरतने पर रोका गया वेतन

तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा नही होगा तो अंजाम भुगतने के लिए रहे तैयार

Chandauli- जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया,चकिया ब्लॉक परिसर , पशु आश्रय तथा विकास खण्ड शहाबगंज के ग्राम अरारी का निरीक्षण किया गया ।

चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड के साफ-सफाई , बेडशीट , दवा आदि की व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में स्वास्थ्य लाभ ले चुके मरीजों से फोन पर बात करके फीडबैक लिया । उन्होंने ओपीडी ‘ऑर्थो , मनोरोगी विभाग , जन औषधि केंद्र , स्त्री एवं प्रसूति वार्ड ,गहन चिकित्सा कक्ष , दवा काउण्टर , पोषण पुनर्वास वार्ड , ब्लड टेस्ट कक्ष सहित पूरे चिकित्सालय कक्ष का पूरी गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वार्डो के डाक्टरों से जानकारी ली और कहा कि यदि मरीजों का इलाज करने में कोई कठिनाई या किसी चीज की जरूरत तो उसे तुरंत संज्ञान में लाए जिससे मरीजों का ठीक प्रकार से इलाज किया जा सके । अस्पताल में लैब टेक्निशियन नही होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक चकिया को निर्देशित किया कि पत्राचार कर लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराते हुवे व्यवस्था बेहतर करे। उन्होंने कहा की अस्पताल में जो भी उपकरण हो वह पूरी तरह से क्रियाशील हो यदि कुछ कमी आती है तो उसको तुरंत सही करा ले।
निरीक्षण के दौरान पुरुष सर्जरी वार्ड में टूटे-फूटे कमरे तथा गंदगी को देखकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर नाराजगी जाहिर करते हुवे उन्होंने  दो महीने का समय देते हुए कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां हो उसे दुरुस्त कर ले अन्यथा दो महीने बाद निरीक्षण में व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । ओ० टी० कक्ष  के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी उपकरण का रख रखाव बेहतर रखते हुवे अधिक से अधिक मरीजों का ऑपरेशन किया जाए उन्हें अनावश्यक परेशान न किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट द्वारा ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद भी ड्यूटी नहीं आते है जिस पर उन्होंने कहा कि तत्काल सीएमओ से इसकी जानकारी प्राप्त कर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रेडियोलाजिस्ट की व्यवस्था कराना सुनिश्चित कराए । उन्होंने उपस्थिति पंजिका , दवा वितरण पंजिका , जन औषधि केन्द्र आदि का निरीक्षण किया । अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा किसी भी हालत में बाहर की दवा न लिखने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में ही सारी सुविधाएं मुहैया कराए ताकि गरीब,जन सामान्य वर्ग के लोग भी आसानी से अपना इलाज करा सके और शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि मरीजों के देखभाल एवं ईलाज में कोई कमी नहीं आनी चाहिए सभी डॉक्टर समय से अस्पताल पर उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button