adevertisment Adevertiisment banner

Chandigarh- पंजाब में मुठभेड़ के बाद पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमला करने के मास्टरमाइंड समेत बीकेआई के पांच आतंकी गिरफ्तार

Chandigarh- पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित एक और आतंकवादी मॉड्यूल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनमें बटाला और गुरदासपुर के पुलिस संस्थानों पर हैंड ग्रेनेड हमलों का मास्टरमाइंड अभिजोत सिंह भी शामिल है। यह मॉड्यूल विदेश आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया और शमशेर उर्फ हनी द्वारा चलाया जा रहा था, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा संचालित था। यह जानकारी पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को दी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में पुलिस संस्थानों पर हुए हमलों के सभी मामले सुलझा लिए हैं। गिरफ्तार किए गए बाकी चार व्यक्तियों की पहचान कुलजीत सिंह, रोहित उर्फ घेसी, शुभम और गुरजिंदर सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो सभी बटाला के किला लाल सिंह के निवासी हैं। पुलिस टीमों ने इनकी गिरफ्तारी से दो पिस्तौल बरामद की, जिनमें एक 9 एमएम ग्लॉक और एक प्वाइंट 32 बोर पिस्तौल शामिल है।

डीजीपी ने बताया कि बटाला के घनीये के बंगर पुलिस स्टेशन पर 12 दिसंबर को और 20 दिसंबर को गुरदासपुर की वडाला बंगर पुलिस चौकी पर हुए हमलों के बाद मिली। इन घटनाओं के बाद, आतंकवादी संगठन बी के आई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न पोस्टों के माध्यम से इन आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने बताया कि जब आरोपित अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह को रिकवरी के लिए ले जाया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले के अगले-पीछे संबंध स्थापित करने और इस पूरे आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस संस्थानों पर हुए हमलों के बाद बटाला पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button