CM Yogi Pratapgarh Visit: प्रतापगढ़ में योगी आदित्यनाथ ने 384 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, मिशन 2027 पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ दौरे पर 384 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।
CM Yogi Pratapgarh Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ दौरे के दौरान जिले को 384 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और मिशन 2027 को लेकर अपना विजन भी साझा किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर सिंह, राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य, पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, राजा अनिल प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विधायक राजेंद्र मौर्य, विधायक जीत लाल पटेल, एमएलसी उमेश द्विवेदी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व विधायक अभय कुमार, राजीव प्रताप सिंह (नंदन भैया), डीसीबी चेयरमैन, भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह, हरिओम मिश्र, भाजपा नेता ठाकुर कुंदन सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय मिश्र, उपाध्यक्ष पवन गौतम, राजेश सिंह, राघवेंद्र शुक्ल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री का अधिकारियों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ पहुंचने पर जनपद की सीमा पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय मिश्रा, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षा और यातायात के रहे विशेष इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सुनिश्चित की गईं।
अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



