adevertisment Adevertiisment banner

Dehradun News-सुद्धोवाला जेल से रची गई थी कैफे संचालक की हत्या की साजिश

Dehradun News–देहरादून की सुद्धोवाला जेल एक बार फिर चर्चा में है। टिहरी गढ़वाल जनपद के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र स्थित तपोवन के डैक्कन वैली सोसाइटी में हुए कैफे संचालक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या देहरादून जेल के भीतर से साजिश के तहत रची गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने शनिवार काे इस मामले में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 7 मई की शाम हाईड आउट कैफे और जीवन उत्सव रिजॉर्ट के संचालक नितिन देव की हत्या अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने कर दी थी। हत्या के मामले में विवेचना के लिए छह विशेष टीमें गठित की गई थी। विवेचना में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इस सुनियोजित हत्या की साजिश देहरादून जेल में रची गई थी। नितिन ने विपिन के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो के मामले में सख्त पैरवी की थी, जिससे वह जेल गया। इसी बात को लेकर विपिन ने बदला लेने की ठान ली। जेल में उसकी मुलाकात कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह से हुई, जिसके माध्यम से हत्या की सुपारी बिहार निवासी अपराधी बिमलेश उर्फ विकास तक पहुंचाई गई। विपिन नैय्यर ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक बार फिर साजिश को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली व ऋषिकेश में बिमलेश से कई बार मुलाकात की और दो शूटरों को नितिन के पड़ोस में डैक्कन वैली के फ्लैट में फर्जी आईडी पर ठहराया गया। शूटरों ने नितिन की गतिविधियों पर कई दिनों तक रेकी की और अंततः हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

टिहरी पुलिस ने गहन विवेचना के दौरान मोबाइल सर्विलांस, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और फील्ड सूचना संकलन के बाद 16 मई को बिमलेश उर्फ विकास को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश, सुपारी कनेक्शन और अन्य आरोपिताें की संलिप्तता की पुष्टि की है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने मामले का खुलासा करने पर पुलिस टीम को 50,000 की नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। साथ ही फरार शूटरों व अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश भी एसएसपी टिहरी को दिए हैं।

Dehradun News-Read Also-Siliguri News-तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को सिलीगुड़ी पहुंचेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Related Articles

Back to top button