UP Mau Politics News: जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक: युवाओं ने भारी संख्या में थामा कांग्रेस का दामन, 2027 चुनाव को लेकर भरी हुंकार

सत्यनारायण पटेल बोले- जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक होगा संघर्ष, राजमंगल यादव ने चारों सीटों पर जीत का किया दावा

UP Mau Politics News:  जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि भारी संख्या में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होना रही, जिससे पार्टी को जिले में नई मजबूती और ऊर्जा मिलने की बात कही जा रही है।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सत्यनारायण पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा,
“आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेगा। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर संघर्ष किया जाएगा।”

UP Mau News: एडीएम सत्यप्रिय सिंह के स्थानांतरण पर डिस्ट्रिक्ट बार कलेक्ट्रेट मऊ ने दी भावभीनी विदाई

बूथ स्तर पर संवाद से देंगे भाजपा को जवाब: आलोक प्रसाद

विशिष्ट अतिथि और प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले नए युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता और युवा ही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा और भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब विकास और भाईचारे के संदेश से देना होगा।

मऊ की चारों सीटों पर दर्ज करेंगे ऐतिहासिक जीत: राजमंगल यादव

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया।

उन्होंने कहा,
“आज जिस तरह भारी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है, उससे साफ है कि जनता अब बदलाव चाहती है। मऊ जिला कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। हम सब मिलकर पूरी मजबूती से लड़ेंगे और 2027 में मऊ की चारों विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।”

इस महत्वपूर्ण बैठक का सफल संचालन उदय प्रताप राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नए सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावों में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।

जिला संवाददाता – एक संदेश मऊ

Related Articles

Back to top button