Mau UP News: मऊ में जिला पूर्ति अधिकारी का पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण, डीजल-पेट्रोल उपलब्धता की जांच

नगर क्षेत्र के नरजा फिलिंग स्टेशन और अवधेश सर्विस सेंटर का निरीक्षण, पेयजल और शौचालय व्यवस्था संतोषजनक मिली

Mau UP News: नगर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों का जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, उपभोक्ता सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

नरजा फिलिंग स्टेशन पर मिली पर्याप्त ईंधन उपलब्धता

निरीक्षण के समय मेसर्स नरजा फिलिंग स्टेशन, ताजोपुर के मैनेजर मौके पर उपस्थित मिले। अधिकारियों द्वारा सबसे पहले पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता की जांच की गई।

जांच में पाया गया कि पंप पर 12 केएल डीजल और 11 केएल पेट्रोल उपलब्ध था। वहीं कुल 2630 लीटर डीजल तथा 1541 लीटर पेट्रोल की बिक्री दर्ज की गई। अधिकारियों ने पाया कि पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

इसके अलावा पेट्रोल पंप पर पेयजल, हवा तथा शौचालय की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।

अवधेश सर्विस सेंटर का भी हुआ निरीक्षण

इसके बाद अधिकारियों की टीम ने नरई बांध स्थित अवधेश सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वहां के प्रबंधक मौजूद रहे।

जांच के दौरान पाया गया कि पंप पर 08 केएल डीजल और 09 केएल पेट्रोल उपलब्ध था। वहीं कुल 1958 लीटर डीजल और 1490 लीटर पेट्रोल की बिक्री की गई थी।

UP Mau Religious News: अमिला टेघना में गूंजी भक्ति की बयार, कथावाचक प्रणव चतुर्वेदी ने सुनाया ध्रुव चरित्र और राजा पृथु का प्रसंग

अधिकारियों ने यहां भी ईंधन की उपलब्धता और उपभोक्ता सुविधाओं को संतोषजनक पाया।

आकस्मिक सेवा वाहनों को प्राथमिकता देने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि आकस्मिक सेवा से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराया जाए, ताकि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button