District Topper Anushka News-औरैया की अनुष्का ने इंटर में किया जिला टॉप, अखिलेश यादव ने भेजा लैपटॉप

District Topper Anushka News: Anushka from Auraiya tops the district in the Intermediate exam; Akhilesh Yadav sends a laptop.

District Topper Anushka News-जिले के फफूंद क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी प्रेम कश्यप की बेटी अनुष्का कश्यप ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे औरैया जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

अनुष्का की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रा को बधाई दी। उन्होंने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लैपटॉप भेजा।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम और सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव शिवम कश्यप अनुष्का के घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने छात्रा को अखिलेश यादव की ओर से भेजा गया लैपटॉप भेंट किया। इस दौरान उन्होंने अनुष्का को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

सपा नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्रा का पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल करना उसकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी अनुष्का की सफलता पर खुशी जताई। लोगों का कहना है कि छात्रा ने अपनी मेहनत से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, नीरज यादव, गंभीर यादव, अमरदीप दोहरे, जितेंद्र बिंद, चंद्रमोहन कश्यप और प्रदीप कश्यप समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Read Also-Asian Games 2026: महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला गोल्ड, PM मोदी समेत दिग्गजों ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button