Educational Update: NVS Admission 2026! नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी सूची

31 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पात्रता, परीक्षा तिथि, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और दस्तावेज न होने पर उपलब्ध विकल्प।

Educational Update: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र छात्र निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सही दस्तावेज अपलोड करना बेहद जरूरी है, क्योंकि दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र का वर्ष 2026-27 के दौरान किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 में नियमित रूप से अध्ययन किया हो। निर्धारित आयु सीमा के भीतर होना और उसी जिले का निवासी होना भी अनिवार्य है, जहां के नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं।

प्रवेश परीक्षा कब होगी?

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें मानसिक क्षमता, गणित, भाषा और पर्यावरण अध्ययन से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें—

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विद्यालय का प्रमाण पत्र/मार्कशीट
  • ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (जहां आवश्यक हो)

अगर कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो क्या करें?

यदि छात्र का आधार कार्ड नहीं बना है या उसमें तकनीकी समस्या है, तो अभिभावक का वैध सरकारी निवास प्रमाण पत्र या आधार नामांकन पर्ची का उपयोग किया जा सकता है।

Educational News: NCERT ने कक्षा 9 की किताब में किए बड़े बदलाव, ‘प्रस्तावना’ और ‘सेक्युलरिज्म’ हटाया, चुनाव आयोग पर नया चैप्टर जोड़ा

ग्रामीण कोटे का प्रमाण उपलब्ध न होने की स्थिति में सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र स्वीकार किया जा सकता है।

यदि SC, ST या OBC प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी (General Category) में आवेदन कर सकता है। हालांकि आरक्षण का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

आवेदन शुल्क

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। आवेदन करने से पहले सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button