adevertisment Adevertiisment banner

Fatehpur: मां ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दोनो बच्चों की मौत

Fatehpur: जिले में शुक्रवार को पति से झगड़े के बाद एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। घटना में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असोथर थाना क्षेत्र के राजाराम का डेरा मजरे जरौली गांव निवासी धीरेंद्र पाल की शादी थाना क्षेत्र के हरनवां गांव की निवासी रेनू से 5 साल पहले हुई थी। है। दंपति के दो मासूम पुत्र कृष्ण (03) व प्रशांत (01) थे।

ग्रामीणों ने बताया कि पति से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई। कुछ ही दूर स्थित एक कुएं के पास पहुंची और दोनों बच्चों को साड़ी के पल्लू में बांधकर कुएं में छलांग लगा दी।

Fatehpur: also read- New Delhi: मेराज अहमद खान और गनेमत सेखों ने दूसरे शॉटगन राष्ट्रीय ट्रायल्स में हासिल किया शीर्ष स्थान

महिला के बाहर जाने के बाद परिजन भी पीछे से गये लेकिन तब तक महिला कुएं में कूद चुकी थी।यह देख परिजनों के शोर-शराबे पर ग्रामीण भी मौके पर दौड़कर पहुंचे और आनन-फानन ग्रामीण कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकाला। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसेे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में मातम छा गया। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button