adevertisment Adevertiisment banner

बस्ती : दो करोड़ के गांजे के साथ पांच अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

बस्ती। जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पर पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। इस बारे में मंगलवार को पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि रुधौली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को आमी नदी के पुल पर नेपाल से गांजा खरीद कर बस्ती और आसपास के जिलों में उसे बेचने जा रहे पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तस्करों के कब्जे से 65 किलोग्राम 740 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजेंद्र प्रसाद गौड़, साहिल अंसारी, काशीनाथ, स्वामीनाथ निषाद और रमा शंकर जायसवाल के रूप में हुई है। तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे नेपाल से गांजा खरीद कर बस्ती और उसके आसपास के जिलों में बेचते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button