adevertisment Adevertiisment banner

मुख्‍यमंत्री योगी से लखनऊ में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्‍कर और सी. श्रीनिवास ने की मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से शुक्रवार को यहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्‍कर और श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट, मुंबई के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीएम योगी ने एक ट्वीट में कहा है कि, प्रसिद्ध क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘पद्म भूषण’ श्री सुनील गावस्कर और श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सी. श्रीनिवास से आज लखनऊ में मेरे आधिकारिक आवास पर एक शानदार मुलाकात हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से शुक्रवार को यहां उनके पांच, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्‍कर और श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट, मुंबई के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास ने शिष्टाचार भेंट की। उन्‍होंने बताया कि इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी ने दोनों को ओडीओपी (एक जिला-एक उत्‍पाद) का उपहार भेंट किया।

Related Articles

Back to top button