adevertisment Adevertiisment banner

गौतमबुद्ध नगर: पुलिस ने बरामद किया अवैध हथियारों का जखीरा, चार बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के दादरी थानाक्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह को अवैध हथियारों का एक जखीरा बरामद किया और इस सिलसिले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने संदीप, बॉबी, दीपक और टीटू नामक चार बदमाशों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 10 पिस्तौल एवं देसी तमंचे बरामद किये।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग एनसीआर में काफी दिनों से अवैध रूप से शस्त्र की आपूर्ति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस इस गैंग के अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Related Articles

Back to top button