adevertisment Adevertiisment banner

Ghaziabad- स्वस्थ महिला स्वच्छ भारत के तहत जन मानव उत्थान समिति की अध्यक्ष कर रहीं काम

Ghaziabad- मासिक स्वच्छता दिवस पर जन मानव उत्थान समिति द्वारा महिलाओं को किया स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रति सेनेटरी पैड देकर जागरूक.. गाजियाबाद के कुटी बाबा रमतेराम शिव मंदिर डासना गेट में पहुंच कर समिति के सदस्यों ने आज जन मानव उत्थान समिति की महत्वपूर्ण योजना “स्वस्थ महिला स्वच्छ भारत” के तहत मासिक स्वच्छता दिवस के अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पैड वुमन हिमांशी शर्मा के नेतृत्व में संस्था की महिला कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों महिलाओं, बेटियों को सेनेट्री पैड का वितरण किया। और सभी को स्वस्थ व स्वच्छ रहने की जानकारी के साथ साथ सैकड़ों महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया। एवं प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक बूथ के बारे में दूधेश्वरनाथ पिंक बूथ चौकी इंचार्ज श्रीमती रूबी उपाध्याय ने महिलाओं को उनके अधिकारों के व अपनी सुरक्षा के बारे में बताया।

Ghaziabad- also read-New Delhi- रिलायंस जियो ने प्रीपेड, पोस्टपेड प्लान की कीमत 12 प्रतिशत बढ़ाई, नए अनलिमिटेड 5जी प्लान की घोषणा की

इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पैड वुमन हिमांशी शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 10 वर्षो से संस्था की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटियां महा अभियान के तहत अभी तक हजारों बेटियों को अवेयर कर चुकी है।
एवं उन सभी को जरूरत के अनुसार सेनेट्री पैड का वितरण किया गया है।
इस अवसर पर सभी महिलाओं एवं बेटियों को यौन रोगों के बारे में एवं उनके बचाव के बारे में जागरूक किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार महावारी के दौरान संक्रमण से हजारों बेटियों को जान से हाथ धोना पड़ता है
हमारी कोशिश होगी के संक्रमण रोगों से होने वाले मौत का आंकड़ा बहुत कम किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य सहयोग किया कुसुम लता एवं उषा ने का रहा। इस अवसर पर उपस्थित सुमन सिंह, शकुंतला रानी, देवकी चौधरी, साधना सिंह, नीतू चौधरी, राबिया, रश्मि, रेखा, पूनम आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button