adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर: डीएवी इंटर कॉलेज के संस्थापक महात्मा हंसराज की मनाई गई जयंती

गाजीपुर। डीएवी इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में बुधवार को दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) कॉलेज के संस्थापक महात्मा हंसराज की जयंती मनाया गयी। इस अवसर पर कॉलेज के हिंदी के सहायक अध्यापक डॉ.संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि महात्मा हंसराज का जन्म 19 अप्रैल सन् 1864 को पंजाब के होशियारपुर के निकट बजवाड़ा गांव में हुआ था।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डी.ए.वी इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रबंधक आदित्य प्रकाश आर्य ने कहा कि महात्मा हंसराज ऋषि दयानंद के सच्चे अनुयाई थे। उनके पद चिन्हों पर चलकर उन्होंने मानव समाज का सच्चा उत्थान वैदिक शिक्षा में समझा और उन्होंने डी.ए.वी कॉलेज का बीज प्रथम लाहौर में बोया। जो अब एक वटवृक्ष के रूप में देश ही नहीं विश्व के अनेक देशों में अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा का भी प्रचार और प्रसार।

प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का विद्वतापूर्ण संचालन विद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता प्रांशु उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर आर्य समाज के संजय वर्मा, रबिश शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button