adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर: उद्योग व्यापार मंडल ने जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा के नेतृत्व में डीएम को दिया पत्रक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल गाजीपुर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश संगठन के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री व मुख्य चुनाव आयुक्त लखनऊ को चुनाव मे व्यापारी बन्धु को व्यापार करने में आने वाले समस्या से सम्बन्धित पत्रक जिला अधिकारी  के माध्यम से दिया।

जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने बताया कि पत्रक में व्यापारी समाज को पैसा बैंक से आने  जाने तथा व्यापार के लिए ज़िले से बाहर पैसा ले जाने में होने वाले परेशानी से निजात दिलाने की मांग की गई है। मंडी समिति के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर जनगणना कराने की मांग किया गया । जिससे व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं हो सके। 

पत्रक देने के दौरान अच्छेलाल कुशवाहा, अर्जुन सेठ, ईश्वर जायसवाल, रूद्रेश निगम,जयप्रकाश कसेरा,पवन वर्मा, अविनाश त्रिपाठी, सुनील वर्मा, सत्यदेव जायसवाल, रामजी कुशवाहा, रामबाबू सैनी, संजय सभासद, अभय गुप्ता, मल्लन राम, संजय निगम, अमीत वर्मा आदि पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button