adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर पुलिस ने अवैध तमंचा की फैक्ट्री का किया खुलासा, तमंचा व कारतूस बनाने के उपकर

गाजीपुर। निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच गाजीपुर पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तमंचा व कारतूस बनाने वाले उपकरण बरामद किये है। यह कामयाबी स्वाट टीम, सर्विलांस टीम तथा थाना दुल्लहपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान हासिल हुई।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम, सर्विलांस टीम तथा थाना दुल्लहपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री के गिरोह के सरगना अमित कुमार को चौजा पुल से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बदमाश के पास से 05 तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद हुआ। गिरफ्तार अमित ने पूछताछ में बताया कि यह तमंचा मै नये-नये लड़को से अच्छी कीमत लेकर बेच देता हूँ। गिरफ्तार बदमाश से तमंचा लेने के स्थान के बारे में पूछा गया। बताया कि साहब मै व मेरा एक मित्र पिंटू यादव एकसाथ पिंटू यादव के घर पर ही तंमचा बनाते है। आज मै वही से तंमचा लेकर आ रहा था।

बताये गये शस्त्र निर्माण स्थल व निशानदेही पर दूसरे बदमाश पिंटू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मौके से 05 पूर्ण निर्मित तमंचा, 03 अर्ध निर्मित तमंचा व तमंचा प्लेट व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुये। दोनों गिरफ्तार बदमाशो द्वारा बताया गया कि हम लोग चोरी-छिपे बनाकर बिक्री करा कर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाश अपने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button