Ghosi News-एसडीएम घोसी ने ग्राम अमिला और पट्टी करमसेन में ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कार्य का किया औचक निरीक्षण

Ghosi News-कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही फार्मर रजिस्ट्री’ प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी, अशोक कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के ग्राम अमिला और ग्राम पट्टी करमसेन का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मौके पर स्थिति का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने लेखपालों द्वारा किए जा रहे डेटा फीडिंग और सत्यापन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र किसान का विवरण शुद्धता के साथ दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में उन्हें पीएम-किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि लाभ प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।लेखपालों को दिए कड़े निर्देश
भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्रों के लेखपाल मौजूद रहे, जिनसे एसडीएम ने प्रगति रिपोर्ट मांगी
ग्राम अमिला लेखपाल धर्मेंद्र राय को कार्य में तेजी लाने और किसानों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पट्टी करमसेन सुनील कुमार के साथ उन्होंने रजिस्ट्री की बारीकियों पर चर्चा की और लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने की चेतावनी दी।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि  फार्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेखपाल घर-घर जाकर या चौपाल लगाकर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

Read Also-Entertainment Update: ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीजर रिलीज! यूपी का ‘महाकाल’ लौटा, रणदीप हुड्डा का भौकाली अंदाज फिर चर्चा में

Related Articles

Back to top button