Ghosi News-घोसी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, आगामी मोहर्रम को लेकर दिए निर्देश

Ghosi News – Peace Committee meeting concludes at Ghosi police station premises; instructions issued regarding the upcoming Muharram.

Ghosi News-आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर स्थानीय घोसी थाना परिसर में एक पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ताजियादारों ने हिस्सा लिया और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निदान के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस शांति बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम घोसी, नगर पंचायत अध्यक्ष घोसी, क्षेत्राधिकारी (CO) घोसी, अधिशासी अधिकारी (EO) घोसी और थाना प्रभारी घोसी समेत अन्य उच्चाधिकारीगण व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी से त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

Read Also-Ghosi News-सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सपाइयों ने घोसी कोतवाली में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

Related Articles

Back to top button