Ghosi News-घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न: 78 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण, राजस्व विभाग के सर्वाधिक 40 मामले
Ghosi News – 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day) concludes at Ghosi Tehsil: 3 out of 78 cases resolved on the spot.
Ghosi News-घोसी तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान जनसमस्याओं से जुड़े कुल 78 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 3 मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे 75 मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में सबसे अधिक 40 मामले राजस्व निरीक्षक विभाग से सामने आए, जो कुल शिकायतों के आधे से भी अधिक हैं।
अधिकारियों की उपस्थिति और निर्देश
कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी समेत तहसील स्तर के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
एडीएम प्रवेंद्र कुमार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जमीनी विवादों का पारदर्शी तरीके से समाधान कराएं, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
Read Also-Sonbhadra News-निजी अस्पताल के चार चिकित्सकों पर FIR का आदेश, कोर्ट ने सात दिन में मांगी आख्या



