Journalist Welfare: पत्रकार कल्याण एसोसिएशन के समारोह में पत्रकारों का सम्मान, नई कार्यकारिणी का भी गठन

Journalist Welfare: घूरपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुआ पत्रकारों का आत्मीय मिलन, विकास पाण्डेय प्रदेश मंत्री और गिरिजा द्विवेदी चुने गए जिला अध्यक्ष

Journalist Welfare:  पत्रकार कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय, घूरपुर में पत्रकारों का आत्मीय मिलन, सम्मान समारोह और संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अगुवाई एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पत्रकारों के बीच एकजुटता की आवश्यकता पहले से अधिक है। पत्रकारों को एक-दूसरे की निंदा करने के बजाय पत्रकार हितों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी कार्यक्रम में पत्रकार पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन जब किसी पत्रकार के उत्पीड़न की बात आएगी तो संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नवागंतुक पत्रकारों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े पत्रकार साथी एकत्र हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र मौली त्रिपाठी और संयोजक कार्तिकेय मिश्रा ने नव-आगंतुक साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को भी फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार कल्याण एसोसिएशन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार काम कर रहा है। संगठन ने ‘सत्यमेव जयते’ के ध्येय के साथ पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाते रहने का संकल्प दोहराया।

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया। सर्वसम्मति से एडवोकेट विकास पाण्डेय को प्रदेश मंत्री और गिरिजा द्विवेदी को जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित पत्रकारों और संगठन के सदस्यों ने स्वागत किया।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता जरूरी है।

इस अवसर पर हिमांशु तिवारी, मंडल अध्यक्ष मो. आरिफ, विवेक गुप्ता, पुष्पराज सिंह, ओम शंकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button