adevertisment Adevertiisment banner

GIS2023 : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

GIS2023: लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit 2023) का आगाज आज हो गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया. लखनऊ के वृंदावन योजना के विशाल मैदान में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है. उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष तौर से मौजूद हैं.सीएम योगी ने कहा कि दुनिया यूपी के विकास की नई कहानी देखेगी.
ये समिट तीन दिन चलेगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री जैसे पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप पुरी, अश्विनी वैष्णव सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए हैं. कहा जा रहा है कि टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल और हीरानंदानी ग्रुप से जुड़े इंडस्ट्रलिस्ट शामिल होंगे.
कई उद्योगपति भी शुभारंभ सत्र में अपने विचार व्यक्त करेंगे. यूपी को विकास की राह पर आगे ले जाने, रोजगार के अवसर देने को लेकर तमाम निवेशकों की तरफ से बड़े पैमाने पर एमओयू साइन किए जाएंगे. करीब 16 देशों के प्रतिनिधि इस इन्वेस्टर समिट में हिस्सा ले रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी लखनऊ को पूरी तरह से सजाया और संवारा गया है. हर तरफ रंग रोगन से लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग कटआउट और सजावट की गई है.
आज क्या होगा: उद्घाटन सत्र वाल्मीकि मेन हॉल में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी, के. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला व आनंद महिंद्रा उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit) में मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्युटिकल एवं मेडिकल, टेक्सटाइल, नवीनीकरण ऊर्जा, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक, हेल्थकेयर, टूरिज्म, आईटी, शिक्षा और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट होने की संभावना है.
दिग्गज उद्योगपति रहेंगे मौजूद: देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों इस समिट के दौरान मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का शुभारंभ करेंगे. समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट के करार होने की उम्मीद है. इससे दो करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद की जा रही है. 10 साझीदार देशों के अलावा 40 देशों के करीब 600 डेलिगेट्स भी इस समिट में शामिल होंगे.
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. यहां 24 IAS, 68 PPS और 5415 अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं. एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ पुलिस और कमांडो, 13 कंपनी PAC तथा तीन कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनात की गई है. ATS स्पॉट टीमें भी तैनात की गयी हैं.
12 फरवरी को होगा समापन: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन 12 फरवरी को होगा. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. 2018 में भी यूपी में इन्वेस्टर्स समिट हुई थी. उस दौरान करीब 4.68 लाख करोड़ के अनुबंध हुए थे. वर्ष 2023 की इस समिट में 17.12 लाख करोड़ रुपये के MoU का लक्ष्य तय किया गया है. अब तक 25 लाख करोड़ के MoU साइन होने का अनुमान है.

Related Articles

Back to top button