adevertisment Adevertiisment banner

Global Market: मंदी और रिकवरी के संकेतों के बीच एशियाई बाजारों में अस्थिरता

Global Market: वैश्विक बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीति पर यू-टर्न लेने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में 8 से 12 प्रतिशत तक की तेज़ी दर्ज की गई थी, लेकिन गुरुवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांकों में 4 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई। डाउ जोंस फ्यूचर्स फिलहाल हल्की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र में मजबूती का माहौल बना रहा, जबकि एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी आज मजबूत उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में बिकवाली का जबरदस्त दबाव देखा गया।

  • एसएंडपी 500 इंडेक्स 188.85 अंक (3.46%) टूटकर 5,268.05 पर बंद हुआ।

  • नैस्डेक 737.66 अंक (4.31%) गिरकर 16,387.31 के स्तर पर बंद हुआ।

  • डाउ जोंस फ्यूचर्स 0.07% की मामूली कमजोरी के साथ 39,564.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में तेजी

यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी का माहौल रहा।

  • एफटीएसई 233.77 अंक (2.95%) चढ़कर 7,913.25 पर बंद हुआ।

  • सीएसी 263 अंक (3.69%) उछलकर 7,126.02 पर बंद हुआ।

  • डीएएक्स 891.85 अंक (4.34%) की शानदार बढ़त के साथ 20,562.73 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में आज मिश्रित कारोबार देखने को मिला।

  • 9 प्रमुख एशियाई बाजारों में से 5 हरे निशान में हैं, जबकि 4 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

  • निक्केई 1,466.05 अंक (4.24%) गिरकर 33,142.95 पर कारोबार कर रहा है।

  • स्ट्रेट्स टाइम्स 2.26% टूटकर 3,497 पर पहुंच गया है।

  • कोस्पी 0.96% गिरकर 2,421.69 और सेट कंपोजिट 0.25% की गिरावट के साथ 1,131.12 पर कारोबार कर रहा है।

Global Market: also read- Mathura News -अखिलेश यादव का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने फूंका पुतला

गिफ्ट निफ्टी और कुछ एशियाई बाजारों में तेजी

  • गिफ्ट निफ्टी 375 अंक (1.67%) की तेजी के साथ 22,862 पर कारोबार कर रहा है।

  • ताइवान वेटेड इंडेक्स 251.27 अंक (1.32%) उछलकर 19,251.30 पर पहुंचा है।

  • जकार्ता कंपोजिट 0.22%, शंघाई कंपोजिट 0.12% और हैंग सेंग 0.11% की मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button